कांग्रेस को संजीवनी कौन देगा पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी के एक वक्तव्य ने राजनीतिक हलकों में तहलका मचा दिया। गडकरी ने पुणें में एक अखबार के पुरस्कार समारोह में कहा कि भारतीय गणतंत्र को बरकरार रखने के लिए विपक्षी कांग्रेस का अस्तित्व जरूरी है, उसका मजबूत होना जरूरी है। गडकरी का यह बयान उनकी पार्टी की ‘कांग्रेस मुक्त’ भारत की भूमिका से बिल्कुल अलहदा है। बहरहाल, गडकरी ने कांग्रेस को भारतीय गणतंत्र के लिए जरूरी बताकर एक नई बहस छेड़ दी। यह बयान किस परिप्रेक्ष्य में दिया गया इसका खुलासा गडकरी स्वयं ही कर सकते हैं। हो सकता है भाजपा ने ही किसी खास रणनीति के तहत उनसे यह बुलवाया हो लेकिन मेरा स्पष्ट मत है कि गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिढ़ाने के लिए यह ‘कंटिला’ बयान दिया। गडकरी और मोदी के दरम्यान अंदरुनी टकराव सर्वविदित है। दोनों में आत्मियता और एक दूसरे के प्रति सम्मान का अभाव है। गडकरी ने परोक्ष रूप से इस बात को लोगों तक पहुंचाया भी है लेकिन जो भी हो इस सीनियर भाजपाई ने जिस मंशा से कांग्रेस की वकालत की औ...