संवेदनहीन वर्दी
पुलिसिया अत्याचार और बर्बरता पर इंदौर की घटना के कारण फिर बहस छिड़ी है। सरकारी वर्दी पहनकर एक आदमी क्यों इतना क्रूर, वहशी बन जाता है? क्या वर्दी उसे उन्मत्त-अंधा बना देती है जो वह चोर-बदमाशों और सामान्य आदमी के बीच फर्क नहीं कर सकता? इंदौर में 35 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक कृष्णा केयर को पुलिस वालों ने जिस निर्दयता से पीटा वह देख सीना फट जाता है...और उस समय क्रोध बेकाबू होने लगता है जब पीड़ित के दस-बारह बरस के मासूम असहाय बेटे को बदहवास होकर ‘मेरे पापा को मत मारो...मेरे पापा को मत मारो’ चीखते हुए इधर-उधर दौड़ते देखा जाता है। तमाशबीन भीड़ इस घटना को सिर्फ देख रही है और कुछ लोग वीडियो बनाने में लगे हैं। हालांकि एक वीडियो की वजह से ही इस पुलिसिया जुल्म का दुनिया को पता चला। कृष्णा अपने बेटे को लेकर बीमार पिता से मिलने अस्पताल जा रहा था। उसका कसूर केवल इतना था कि कोविड-19 से बचाव के लिए लगाया गया मास्क नाक के नीचे खिसक गया था। पुलिसवालों ने उसे रोका। मास्क को लेकर कृष्णा के साथ पुलिस की बहस हो गई। अचानक वर्दी के अंदर का शैतान जागृत हो गया। दो पुलिस कर्मी इस कदर पील पड़े जैसे...