Posts

Showing posts with the label #art#cinema#Dhurandhar#Animal#violence#Saiyara# bollywood#bollywood#sex#Akshaya khanna#pakistan#

धुरंधरः कितना मनोरंजन, कितना जहर !

Image
  बॉलीवुड की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों खासा चर्चा में है। चर्चा का मुख्य कारण फिल्म के नायक से अधिक अक्षय खन्ना का अभिनय है। अक्षय खन्ना ने इस फिल्म में पाकिस्तान के कराची के कुख्यात इलाके ल्यारी से जुड़े एक खूंखार बदमाश रहमान डकैत का किरदार निभाया है। अभिनय के स्तर पर उन्होंने अपने चरित्र को पूरी शिद्दत से जिया है। यही कारण है कि फिल्म में नायक कोई भी हो , लेकिन विलेन के रूप में अक्षय खन्ना दर्शकों की स्मृति में ठहर जाते हैं। यह स्थिति कुछ वैसी ही है जैसी हाल में फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के साथ देखने को मिली थी। हालांकि ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हो , लेकिन उसकी कामयाबी अपने साथ कई सवाल भी लेकर आती है। सबसे अहम प्रश्न यही है कि आखिर ऐसी फिल्मों का निर्माण क्यों किया जा रहा है , जिनमें हिंसा और सेक्स का अत्यधिक प्रदर्शन कथानक का मुख्य आधार बन चुका है। यह निर्विवाद सत्य है कि हिंदी सिनेमा समाज का दर्पण माना जाता है और समाज भी सिनेमा से प्रभावित होता है। समाज में जो प्रवृत्तियाँ जन्म लेती हैं , वे फिल्मों में प्रतिबिंबित होती हैं और फिल्मों में दिखाई जाने वाली प्रवृत्तियाँ समा...