एक और जंग की तैयारी, अब अंग्रेजों की बारी जो खैरात में मिलती कामयाबी तो हर शख्स कामयाब होता फिर कदर न होती हुनर की और न कोई शख्स लाजवाब होता इन पंक्तियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की असाधारण सफलता को सलाम और अब सामना है अंग्रेजों से. जो रूट की कमान में ‘साहब लोग’ भारत पहुंच गए हैं. एक और अत्यधिक रोमांचक शृंखला का इंतजार हम सभी को है. तुलना तुलनात्मत: दोनों टीमें शक्तिशाली हैं. भारत को लाभ घरेलू माहौल में खेलने का मिलेगा. हाल की बात करें तो भारत ने कंगारुओं को उन्हीं की सरजमी पर पटका, वहीं अंग्रेज भी श्रीलंकाई चितों को उन्हीं की मांद में रौंद कर आए हैं. यानी भारत और इंग्लैंड विदेशी सरजमी पर शृंखला जीते हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में वहां की तेज गेंदबाजों की मुफीद पिच पर शानदार प्रदर्शन किया तो इंग्लैंड ने भी श्रीलंका में स्पिनरों के लिए माकुल पिचों पर दमदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा रहा तो श्रीलंका में अंग्रेज स्पिनर रंग में थे. कुल मिलाकर दोनों टीमें ताकत में समान हैं. विदेशी सरजमी पर फतह का सेहरा बांधने से दोनों के हौसले सातव...