फैशन का दीवाना, 40 में भी मस्ताना 22 मई 2003. छह फुट दो इंच कद का बीस साल का एक छरहरा युवक 613 नंबर की कैप के साथ इंग्लैंड के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स पर टेस्ट पदार्पण कर रहा है. नाम है जेम्स मिशेल एंडरसन. प्यार से उसे जिमी भी बुलाया जाता है. पदार्पण टेस्ट की पहली ही पारी में एंडरसन ने पांच विकेट चटकाकर अपना डंका बजा दिया है. उसने साबित कर दिया है कि स्विंग कराने की उसमें अपार क्षमता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में टॉम लैथम को बोल्ड कर एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एंडरसन पहले ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो इस मुकाम पर पहुंचे. बहरहाल इस हुनरमंद तेज गेंदबाज में एक आला दर्जे का फैशन डिजाइनर छुपा हुआ है, जो शायद बहुत कम लोगों को पता है. टेस्ट में पदार्पण के एक महीने के भीतर ही वह अपनी हेयर स्टाइल के कारण इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमियों में स्टार बन गए थे. उनकी स्टाइलिश रहन-सहन भी चर्चा का विषय थी. फैशन में अत्यधिक रुचि की वजह से एंडरसन की तुलना उनके हमवतन जानेमाने फुटबॉलर डेविड बेकह...
Posts
Showing posts from June, 2022
- Get link
- X
- Other Apps
इस ‘विकृति’ को क्रिकेट से हटाओ रवि शास्त्री ने तो केवल इतना ही कहा है कि टी-20 द्विपक्षीय श्रुंखलाएं बंद कर इस प्रारूप को क्रिकेट के विश्वकप के आयोजन तक सीमित कर दिया जाए लेकिन मैं और शायद मेरे जैसे कई खांटी क्रिकेट प्रेमी यह कहने का साहस करेंगे कि क्यों नहीं इस ‘विकृति’ को ही खेल से हटा दिया जाए? टी-20 सचमूच दुनिया के सबसे हसीन खेल में घुसी एक भयंकर विकृति है। एक कीड़ है जिसने रफ्ता-रफ्ता क्रिकेट की खूबसूरती, नजाकत और कुशलता को कुरेदकर रख दिया है। आईसीसी के अलावा बीसीसीआई जैसे संगठनों के लिए टी-20 निर्विवाद रूप से धन का दरिया है। आईपीएल के प्रसारण अधिकार ही बीसीसीआई तकरीबन 56 हजार करोड़ में बेचने जा रही है। ऐसे में टी-20 से उन्हें परहेज होना असंभव है, क्योंकि कोई कैसे उस कुएं को बंद कर देने की सोचेगा जहां से मीठा पानी मिल रहा है लेकिन इसका दूसरा पक्ष उतना ही काला और कड़वा है। ठीक वैसे ही जैसे फिल्म और फैशन के करियर का नेपथ्य भयंकर, घृणित और वीभत्स है। टी-20 क्रिकेट क्यों विकृति है और इसे खत्म कर देना ही क्यों योग्य है जैसे पहलुओं पर राय जताने से पहले जान लेत...