Posts

Showing posts from December, 2024

…जेब में है माल…तो ही बनेगा खिलाड़ी कमाल

Image
प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पांच मुकाबलों की दस पारियों में वैभव सूर्यवंशी के नाम पर केवल 100 रन हैं. 158 गेंदें उसने खेली हैं, 18 चौके और एक छक्का मारा है. सउदी अरब के जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग की महानीलामी से पहले वैभव का यह रिकॉर्ड है. वैभव इस समय सुर्खियां अपने रिकॉर्ड की वजह से नहीं, उम्र की वजह से बटोर रहा है. मात्र 13 वसंत देख चुके इस किशोर को राजस्थान रॉयल्स ने उसके आधार मूल्य 30 लाख से साढ़े तीन गुना अधिक यानी एक करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा. बिहार के समस्तीपुर जिले में एक निम्न मध्यवर्ग परिवार से वास्ता रखने वाले वैभव ने अगर क्रिकेट के ग्लैमरस वर्ल्ड में खुद को संभाले रखा तो भारत के खेल क्षितिज पर अपने तेज का पुंज बिखरता सितारा हम जल्द ही देख पाएंगे, वरना विनोद कांबली या पृथ्वी शॉ की कटु मिसालें सामने हैं. क्रिकेट की दुनिया की दौलत, शौहरत और ग्लैमर कांबली और शॉ हजम नहीं कर सके और वह बहते गए, भटकते गए. ऐसा कुछ वैभव के साथ न हो बस. उम्र एक ‘आइकन’ 13 साल की उम्र में कोई बच्चा अगर किसी भी खेल में हेडलाइन बन रहा है तो इसका मतलब है उसमें कुछ तो है. और हो सकता है भविष्य में वह कोई ट्...