Posts

Showing posts from February, 2019
Image
 जो नहीं मानते धर्म को   तमिलनाडु के वेल्लूर की स्नेहा सूर्खियों में हैं. 35 वर्षीया यह महिला विशाल भारतवर्ष में उन 29 लाख लोगों में से एक है जो धर्मावलंबी नहीं हैं. स्नेहा के पास अब किसी भी धर्म को नहीं मानने का वैध दस्तावेज है और वह बाकायदा ‘नो कास्ट, नो रिलिजन’ का प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर चुकी हैं. इस मुल्क में जब संविधान प्रदत्त ‘धर्मनिरपेक्षता’ की धज्जियां उड़ाने की होड़ मची हुई है, धर्मनिरपेक्षता पर विश्वास किसी जघन्य अपराध की तरह है स्नेहा जैसी एक महिला किसी भी मजहब की फालोअर नहीं है. वाकई यह अनूठा है. मगर आपको यह जानकर हैरत होगी कि धर्माध शक्तियों के तेजी से विस्तार के बीच    भारत में 130 करोड़ की आबादी का करीब 0.24 फीसद हिस्सा (29 लाख लोग)  किसी भी धर्म को नहीं मानता. 2011 के जनगणना को यदि आधार माने तो आश्चर्य यह है कि धर्मनिरपेक्ष आबादी गांव-कस्बों में ज्यादा और शहरों में कम है. गूगल पर सर्च करने से पता चलता है कि ग्रामीण अंचलों में 16.50 लाख के करीब लोग किसी भी धर्म पर विश्वास नहीं करते हैं, वहीं शहरों में यह आंकड़ा सवा 12 लाख के करीब है. धर...
Image
राफेल का निकल ही गया तेल कश्मीर की खूबसूरत वादियों को बेकसूर नागरिकों और फौजियों के लहू से रंगने की दरिंदगी से दहशतगर्द बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला पुलवामा का है जहां जैश-ए-मोहम्मद ने हमला कर सीआरपीएफ के पचास के करीब जवानों को शहीद कर डाला. यह वक्त किसी विशिष्ट राजनीतिक दल या सियासी सूरत-ए-हाल को कोसने का कदापि नहीं है बल्कि उन परिवारों के साथ खड़े होने का है जिनके लाल दहशतगर्दो की घृणित और कायराना हरकत का शिकार बने. मगर इस हमले के कुछ परिणाम आनेवाले समय में सामने आएंगे. बल्कि यह कहना अधिक तर्कसंगत लगता है कि मौजूदा हुक्मरानों का पुलवामा हमला फायदा कराके रहेगा. सबसे पहली बात तो यह है कि जनता कुछ समय के लिए (हो सकता है हमेशा के लिए) ‘राफेल’ भूल जाएगी. क्योंकि पुलवामा हमले के परिप्रेक्ष्य में माहौल ही ऐसा बनाया जा रहा. अवाम के जेहन से राफेल और उसकी कीमतों को लेकर घोटाले की बू को यह माहौल चट कर देगा.  राफेल की सौदेबाजी को लेकर वैसे भी कैग ने सरकार को क्लीन चिट दे ही रखी है. हालांकि ‘द हिंदू’ जैसे अखबार चीखते हुए बताने की कोशिश कर रहे हैं कि राफेल के सौदे में घपला है. अखबार ने ...
Image
रजाई..लुगाई..लड़ाई दफ्तर से देर रात घर लौटा. घड़ी 1.30 बजे का समय दिखा रही थी. ठंड इतनी थी कि रजाई में दुबकते ही नींद के आगोश में चला गया. करीब ढाई बजे नींद टूटी. वजह थी पड़ोसी के घर से आती मियां-बीवी के झगड़े की आवाज. समझ नहीं आ रहा था कि इतने रात क्या तकरार दोनों में चल रही है. शब्दबाण शौहर के जितने तेज थे उतने ही बेगम के भी थे. ‘पति-पत्नी के बीच बातें न सुनें..’ के संस्कार को थोड़े समय के लिए भुलाकर  सुनता रहा तो पता चला कि  झगड़े की वजह दरअसल ‘ठंड’ है, जिससे हजरत का ‘पारा’ चढ़ गया था. तीन दिन पहले ठंड जब कम हुई थी तो पत्न्नी ने रजाई लपेटकर रख दी थी. फिर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और अचानक ठंड बढ़ी. पति महोदय ने रजाई निकालने को कहा.रजाई निकालने को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं हो गई. गुस्से में दोनों ने कंबल में रात गुजारने की सोची. लेकिन ठंड  से परेशान मियां नींद में डूबी लुगाई पर उखड़ गए. नींद खराब करने से खफा लुगाई भी अपने मर्द को खरी-खोटी सुनाती रही. मतलब ठंड ने दोनों की नींद खराब कर डाली..और लड़ाई भी हो गई. सचमुच इस साल ठंड ने मार डाला. 29 दिसंबर 2018 को ...
गडकरी कांग्रेस में जा रहे हैं?  सियासत की थोड़ी सी भी जानकारी रखनेवाला कोई भी बंदा शीर्षक पढ़कर आसमान से गिरेगा. क्या सचमुच नितिन गडकरी भाजपा का परित्याग कर कांग्रेस में जाने पर आमादा हैं? क्या उस राजनीतिक दल से उनका इतना मोहभंग हो चुका है जिसमें उनकी हस्ती बनी? होली में अभी करीब सवा महीना बाकी हैं इसलिए ‘गडकरी के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने की संभावना’ यानी होली पर छपनेवाली खबर भी नहीं कही जा सकती. वैसे ‘फेक न्यूज’ (फर्जी खबरों)  का बोलबाला खूब है. अमेरिका जैसा सर्वशक्तिमान मुल्क तक ‘फेक न्यूज’ से त्रस्त है. ट्रम्प साहब को समझ नहीं आ रहा है कि फर्जी खबरों के स्रोतों को कैसे खंडित करें. भारत भी फेक न्यूज के मामले में कहां पीछे है. तो क्या गडकरी के भाजपा को टाटा कहने की आशंका भी फर्जी खबर का खेल है. ज्यादा उलझाए रखने के बजाय अब मुद्दे की बात करते हैं. चंद दिनों पहले एक समारोह में एक बड़े राजनेता से मुलाकात हुई. आजकल महाशय ‘खाली-पीली’ हैं लेकिन शर्तिया उन्होंने पी नहीं थी. बात भारतीय राजनीति पर चली तो कहने लगे, ‘देखो नितिन गडकरी कांग्रेस में जा रहे हैं. उनके आजकल के बयानों क...